भारत का भूगोल

 भारत का भूगोल -

भारत एक विशाल देश है। यह उत्तरी गोलार्ध में स्थित है इसका मुख्य भाग 8°4' मिनट उत्तर से 37°6' उत्तर अक्षांश तथा 68°7' पूर्व से 97°5' पूर्वी देशांतर तक है कर्क रेखा 23°30' उत्तर में देश को लगभग 2 बराबर भागों में बांटती है। मुख्य भूभाग के दक्षिण पूर्व में, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में तथा दक्षिण-पश्चिम में लक्ष्यदीप समूह अरब सागर में स्थित है।

  • भारत का भूगोल
    भारत का मानचित्र


भारत का भूभाग का कुल क्षेत्रफल 32. 8 लाख वर्ग किलोमीटर है । भौगोलिक क्षेत्रफल का यह 2.4 प्रतिशत है ।भारत विश्व का सातवां बड़ा देश है ।भारत की स्थल सीमा रेखा लगभग 15,200 किमी और समुद्री तटरेखा अंडमान और निकोबार दीप समूह तथा लक्ष्य दीप समूह के साथ 7,516. 6 किलोमीटर है।

भारत के उत्तर पश्चिम उत्तर तथा उत्तर पूर्वी सीमा पर नवीनतम वलित पर्वत है। इसके दक्षिण का भूभाग उत्तर में चौड़ा है और 22° उत्तरी अक्षांश ए हिंद महासागर की ओर संकरा होता गया है । इसके पश्चिम में अरब सागर तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी स्थित है।

गुजरात से अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में 2 घंटे का अंतर है अतः 82°30' पूर्व देशांतर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है जो कि उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर से गुजरती है । अक्षांश का प्रभाव दक्षिण से उत्तर की ओर दिन और रात की अवधि पर पड़ता है।

भारतीय भूखंड एशिया महाद्वीप के पूर्व और पश्चिम के मध्य स्थित है। हिंद महासागर में किसी भी देश की तटीय सीमा भारत जैसी नहीं है । भारत की इसी महत्वपूर्ण स्थिति के कारण इस महासागर का नाम हिंदुस्तान के हिंद के नाम पर रखा गया है।
भारत का दक्षिण एशिया में एक महत्वपूर्ण स्थान है ।भारत में 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश हैं। भारत की भूमि की सीमाएं उत्तर पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ ,उत्तर में चीन (तिब्बत ) ,नेपाल और भूटान के साथ तथा पूर्व में म्यांमार व बांग्लादेश के साथ है।

दक्षिण में समुद्र पार हमारे पड़ोसी दो द्वीपसमूह राष्ट्र श्रीलंका और मालदीव है ।भारत और श्रीलंका के बीच में छोटा समुद्री रास्ता पाक जल संधि तथा मन्नार की खाड़ी है।
 मालदीव लक्ष्य दीप समूह के दक्षिण में स्थित है ।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत में पाई जाने वाली वनस्पति I भारत में पाए जाने वाले वन I

प्राणी उत्तक

न्यूलैंड्स का अष्टक सिद्धांत । न्यूलैंड्स के अष्टक सिद्धांत की कमियां