जीवाणु

जीवाणु--

जीवाणुओं के अन्य प्रचलित नाम जैसे माइक्रोब्स माइक्रोऑर्गेनिज्म वह germs, है ।किंतु सर्वाधिक प्रचलित एवं सर्वमान्य वैज्ञानिक नाम जीवाणु है ।यह शेवाल कवक तथा फफूंद तथा जंतु जगत के प्रोटोजोआ समुदाय के सदस्यों के साथ भी समानता प्रदर्शित करते हैं। जीवाणुओं को उद्विकास के क्रम में सबसे निम्न स्तर पर रखा गया है।

जीवाणुओं के लक्षण-

यह एक कोशिकीय होते हैं |इनमें जनन सरल अनुप्रस्थ विभाजन अर्थात  विखंडन द्वारा होता है इनमें वास्तविक शाखाएं अनुपस्थित होती है ।जीवाणुओं में कोशिका भित्ति पाई जाती है इनमें केंद्रक झिल्ली एवं केंद्रिक नहीं पाई जाती ।अंत: प्रद्रव्यी
जालिका, माइटोकॉन्ड्रिया ,लाइसोसोम, गॉल्जीकाय, हरित लवक ,तारक काय ,आदि कोशिकांग नहीं पाए जाते।









विभिन्न प्रकार के जीवाणुओं की संरचना--


जीवाणु वनस्पति सदृश्य लक्षण भी प्रदर्शित करते हैं lतो आइए उनके बारे में जानते हैं। -

जीवाणुओं में कुछ विशिष्ट लक्षणों के कारण उन्हें पृथक एवं विशेष वर्ग में रखा गया है ।यह माइक्रोस्कोपिक है ।इनमें जनन सरल विखंडन विधि द्वारा होता है ।इनमें कोशिका भित्ति उपापचय की क्रियाएं वनस्पति जगत से भिन्न होती है ।परंतु इनमें कई लक्षण पाए जाते हैं जो वनस्पति जगत के साथ समानता प्रदर्शित करते हैं |
- कुछ जीवाणु तंतुकीय संरचना रखते हैं जैसी शैवालों में भी पाई जाती हैं।
- इनमें में श्वसन क्रिया के उत्पाद के रूप में CO2 वे जल निर्मित होते हैं।
यह अकार्बनिक नाइट्रोजन से विभिन्न प्रकार के अमीनो अम्लों का संश्लेषण करने की क्षमता रखते हैं I
- इनमें कोशिका भित्ति उपस्थित होते हैं जो म्यूरैमिक अम्ल या सैलूलोज द्वारा निर्मित होती है।

आकृति के आधार पर जीवाणुओं को तीन प्रकारों में विभाजित किया जाता है।

गोलाकार जीवाणु-
शलाखा रूपी जीवाणु
सर्किल आकृति जीवाणु
इनके अलावा कुछ विशिष्ट आकृतियों के भी जीवाणु मिलते हैं जो निम्न प्रकार हैं-
तरंगाणु
एक्टीनोमाइसिटीज
माइकोप्लाजमा




तुम मुझे उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा अगर आपको पसंद आया है तो कमेंट करना ना भूले
 अगर आपके कोई सुझाव है तो मुझे ईमेल कीजिए
Email id--- vasudevkhemada8899@gmail.com
Facebook id--- Vasudev meghwal

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत में पाई जाने वाली वनस्पति I भारत में पाए जाने वाले वन I

प्राणी उत्तक

न्यूलैंड्स का अष्टक सिद्धांत । न्यूलैंड्स के अष्टक सिद्धांत की कमियां