अकबर

                               अकबर
अकबर

अकबर  मुगल वंश का सबसे प्रतापी शासक था।अकबर ने भारत में अपना शासन कायम करने के पश्चात कई ऐसे कार्य के जो प्रशंसनीय हैं जो किसी भी प्रकार से भेदभाव रहित एवं सभी के लिए लाभदायक है अकबर ने हिंदुओं के धार्मिक कर को हटाया जो की तीर्थ यात्रा करने वालों पर लगाया जाता था अकबर कई मामलों में महान था किंतु उसके जीवन में सबसे बड़ा कलंक इस बात का था कि वह महाराणा प्रताप को हरा नहीं सका यद्यपि उसने पूरे भारत पर साम्राज्य स्थापित कर लिया था।

इन्हें भी देखें :- बाबर

अकबर हुमायूं का पुत्र था। अकबर का नाम जलाल उद्दीन मोहम्मद था अकबर केवल उपाधि दी गई थी जिसका अर्थ महान होता है अकबर ने अपने शुरुआती जीवन में काफी संघर्ष किया। अकबर को मात्र 13 वर्ष की उम्र में शासक घोषित कर दिया गया किंतु सारे राज कार्य उनके संग रक्षक बैरम खान ही किया करते थे। अकबर को अकबर महान की उपाधि मिली हुई थी क्योंकि उनके कार्य हिंदू एवं मुस्लिम दोनों की एकता की ओर थे उन्हें दोनों संप्रदायों की ओर से समान प्यार मिला उन्होंने दीन ए इलाही नामक धर्म भी चलाया। अकबर को कला की कद्र थी उन्होंने अपने दरबार में नवरत्न अर्थात 9 सबसे अनमोल व्यक्ति और गुणवान लोगों को शामिल कर रखा था जिनमें से बीरबल भी एक था ।

इन्हें भी देखें First person of Rajasthan

 उन्होंने भारत पर एकछत्र साम्राज्य स्थापित किया जिसमें उन्हें दो दशक का समय लगा लेकिन वह महाराणा प्रताप से युद्ध जीत नहीं सके संपूर्ण भारत पर भी साम्राज्य स्थापित करके भी वह केवल चित्तौड़ को अपने साम्राज्य में नहीं मिला सके उन्होंने इसके लिए कई प्रयास किए प्रताप को समझाने के लिए कई दूतों को भेजा लेकिन महाराणा प्रताप अपनी बात पर डटे रहे और आत्मसमर्पण नहीं किया अंततः अकबर ने चित्तौड़ विजय का ख्वाब छोड़ दिया। लेकिन जब उन्होंने प्रताप की मृत्यु की खबर सुनी तो वह अत्यंत दुखी हो गए और उन्होंने तानसेन को एक दुख भरी राग गाने के लिए भी कहा। मुगलों में से अकबर ही वह प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने हिंदुओं से वैवाहिक संबंध स्थापित किए उन्होंने राजा भारमल की पुत्री जोधा बाई से विवाह किया। अकबर के इतने कार्यों के बावजूद भी वह अशिक्षित थे उन्हें अक्षर ज्ञान नहीं था किंतु पुस्तकों का अत्यंत शौक होने के कारण उन्होंने एक पुस्तकालय बनवाया जिसमें से वहां बैठे विद्वानों से वह रोज एक नई पुस्तक को सुनते थे वह हर धर्म का सम्मान करते थे। अकबर मुगल वंश में सबसे महान थे वह जहीर उद्दीन मोहम्मद बाबर के प्रपौत्र थे

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत में पाई जाने वाली वनस्पति I भारत में पाए जाने वाले वन I

प्राणी उत्तक

न्यूलैंड्स का अष्टक सिद्धांत । न्यूलैंड्स के अष्टक सिद्धांत की कमियां